हरिद्वार: हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित हरिलोक कालोनी के नाले में एक युवक का शव मिलने से हडकंप मच गया।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया ओर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह ज्वालापुर की हरिलोक कालोनी के नाले में एक शव पड़क होने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया।
पुलिस पड़ताल में मृतक का नाम गोपेश ऊर्फ टिंकू उम्र 39 वर्ष पुत्र राकेश मित्तल निवासी नजीबाबाद, बिजनौर यूपी के रूप में हुई।
मृतक करीब एक वर्ष से निमिश अग्रवाल पुत्र महेश चन्द्र निवासी हरिलोक कालोनी ज्वालापुर के पास मजदूरी का कार्य कर रहा था।
बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया युवक की मृत्यु शराब के नशे में नाले में गिरने के कारण हुई होगी। पुलिस ने शव को नाले से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।



More Stories
महाविद्यालय नानकमत्ता में गाँधी दर्शन एवं अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति के संदर्भ में जागरूकता एवं परामर्श कार्यशाला आयोजित
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी: फुटबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अण्डर-14 में नैनीताल, अण्डर-19 में देहरादून तथा अण्डर-25 में पौड़ी ने जीत दर्ज कर फाइनल में बनाई जगह
राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में वृहद स्तर पर आयोजित हुआ गढ़ भोज कार्यक्रम