संजीव शर्मा,हरिद्वार: आज दिनांक 04/7/2022 को श्री राम चौक व्यापार मंडल,ज्वालापुर के पदाधिकारियों एवं शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर द्वारा व्यापारी से रंगदारी मांगने के मुख्य आरोपी को रेल चौकी इंचार्ज श्री प्रवीण रावत जी द्वारा कुछ घंटों में ही पकड़ लिए जाने पर सम्मानित किया गया ।
बता दें कि कल ज्वालापुर के गोयल स्वीट्स के ओनर को 20 लाख की रंगदारी तथा जान से मारने की धमकी दी गई थी जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को पकड़ लिया था
शहर महामंत्री विक्की तनेजा ने बताया कि व्यापारी हित में किए गए इस कार्य की समस्त व्यापारी वर्ग प्रशंसा करता है ।
इस मौके पर व्यापारमंडल संरक्षक राकेश मल्होत्रा,अध्यक्ष विपिन गुप्ता, शहर महामंत्री विक्की तनेजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमपाल अरोड़ा, ओमप्रकाश विरमानी, ओमप्रकाश पाहवा, अनुराग गुप्ता, तुषार गाबा आदी व्यापारी उपस्थित रहे।


More Stories
स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार सम्मेलन में आश्वासन के बाद भी मुख्यमंत्री के न आने पर, उत्तराखण्ड के सेनानी परिवार में आक्रोश
ओमकारानंद जूनियर हाई स्कूल एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गजा विद्यालय में निबंध व कला प्रतियोगिता का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय कपकोट में वीरा फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित