अभिनव कौशिक एनटीन्यूज़, हरिद्वार: ज्वालापुर स्थित बैंक में चोरी का प्रयास, चोरों का बढ़ रहा हौसला.
तीर्थनगरी में बढ़ती चोरी कि घटनाओं ने पुलिस का सिरदर्द बढ़ा दिया है। चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर स्थित बैंक को अपना निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने कोतवाली ज्वालापुर से चंद कदमों की दूरी पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा मेे बीती रात ग्रिल काटकर बैंक में चोरी का प्रयास किया है।
चोरी में असफल होने पर चोरों ने जाते जाते बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर ले गए। चोरों ने बैंक के लॉकर को तोड़ने की पूरी कौशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाये। सोमवार को सुबह जब बैंक कर्मी बैंक में घुसे तो उन्हें चोरी का पता चला और उन्होंने बैंक में चोरी के प्रयास की सूचना निकट ज्वालापुर कोतवाली को दी।
सूचना पर पहुंचे ज्वालापुर कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। बैंक मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चोरों कि तलाश तेज कर दी गई।
बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से ज्वालापुर क्षेत्र में इसी प्रकार की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिनमें ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के पास की दुकानों में भी ताले टूटने की घटनाएं सामने आई हैं


More Stories
नैनबाग: राजकीय महाविद्यालय में बेसिक्स ऑफ कंप्यूटर कोर्स की कक्षाएं प्रारम्भ
कोटा: महान क्रांतिकारी केसरी सिंह बारहठ के जीवन व योगदान पर एक विशेष प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ