हरिद्वार: ज्वेलर्स की दुकान से महिला ठगों द्बारा सोने के आभुषण ठगने का मामला सामने आया है
जनपद के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मेन बाजार स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि लक्सर स्थित मेन बाजार में मनोज ज्वेलर्स की दुकान पर दो महिलाएं ज्वेलरी खरीदने आई थी। एक महिला ने ज्वेलर्स को बातों में उलझाया और दूसरी ने ज्वेलर्स के सामने ही सोने की नथ पर हाथ साफ कर दिया। महिलाओं द्वारा की गई चोरी की ये वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसएसआई अंकुर शर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
डी. रामकृष्ण राव, प्रो. बी. महादेवन एवं प्रो. एम. जगदीश कुमार को मिलेगा ‘शिक्षा भूषण’ सम्मान
महाविद्यालय कोटाबाग में छात्र संघ निर्वाचन की नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न
स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में होगी अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता