हरिद्वार: हरिद्वार के रूड़की में सेल्फी लेते समय एक किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर रेलवे क्रासिंग फाटक का है
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर शाहपुर निवासी एक किशोर अंकुश सैनी उम्र 15 वर्ष पुत्र अनिल सैनी अपने दोस्तों के साथ शाहपुर रेलवे क्रासिंग पर मोबाइल से सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान वह तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंचे गंगनहर प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्या पाल ने बताया कि मृतक अंकुश सैनी की सेल्फी लेते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
हादसे के बाद उसके दोस्तों ने शोर मचा दिया। इस पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
सूचना मिलने पर गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।


More Stories
हरिद्वार: पुलिस ने किया अज्ञात महिला हत्याकांड का खुलासा, चंडी देवी के दर्शन का लालच देकर दिया था घटना को अंजाम
हरिद्वार: कनखल क्षेत्र में गंगा के तेज बहाव के बीच फंसी महिला को जल पुलिस ने सुरक्षित निकाला
नरेंद्र नगर पालिका चुनाव हेतु कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में किया जनसम्पर्क