हरिद्वार: पति ने तलाक देकर दोबारा शादी करने के लिए अपने ही छोटे भाई से निकाह करवाकर उसका हलाला करवा दिया। अब देवर भाभी का जबरन शारीरिक शोषण करने पर उतारू है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना जनपद हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नेहंदपुर की है।
पथरी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने सीओ लक्सर मनेाज ठाकुर को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसका निकाह करीब 5 वर्ष पूर्व नेहंदपुर गांव निवासी सलमान के साथ हुआ था। निकाह के बाद ही उसके ससुराल वाले दहेज की मांग करते रहे। दहेज न मिलने पर उसे प्रताडि़त किया गया। शादी के बाद उसको लड़की होने पर और प्रताडि़त किया जाने लगा।
पीडि़ता ने आरोप लगाया कि 2 जुलाई को उसके शौहर सलमान, देवर फरमान, सावेद, सदाकत व सास गुलिस्ता ने उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान उसके पति ने उसे तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया। उसी दिन शाम को पति दोबारा निकाह करने को राजी हो गया, किन्तु उसने शरीयत कानून के मुताबिक अपने भाई से दोबारा निकाह करने की बात कही।
आरोप है कि शौहर के आश्वासन के बाद उसने अपने देवर से हलाला कर लिया। लेकिन अब देवर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास कर रहा है। कहा कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया।
में पीडि़ता ने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।


More Stories
आँपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी, 30 कालनेमि ढोंगी बाबाओ को किया गिरफ्तार
कुंभ मेला-2027: मेलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी तैयारियों में तेजी लाने के दिये निर्देश
कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने समता दिवस के रूप में मनाया स्वतंत्रता सैनानी बाबू जगजीवन रामजी का 118वां जन्मदिवस