हरिद्वार।: परमार्थ निकेतन ऋषिकेश और सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के माध्यम से बुधवार को 300 पैकेट राशन के, एस डी एम पुरन सिंह राणा को सुपुर्द किए । इन 300 राशन के पैकेट जिनमें तेल, चावल, दाल, मसाला, बिस्किट, मोमबत्ती, आदि ज़रूरत का सामान शामिल हैं। ये सभी लकसर के रवाना कर दिया गया।
गौरतलब है कि भारी बारिश के चलते लक्सर आदि क्षेत्र में बाढ़ के हालात उत्पन्न हो गये है। बाढ़ पीड़ितों के सामने भोजन आदि की समस्या उत्पन्न हो गई है।
शासन प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस कड़ी में बुधवार को परमार्थ निकेतन और सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की तरफ़ से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 300 पैकेट राशन के एसडीएम पूरन सिंह राणा के सुपुर्द किया गया।
इस मौके पर अरुण सारस्वत ने कहा कि कठिन स्थिति में हम प्रशासन के साथ खड़े हैं, और आगे भी ऐसे ही साथ रहेंगे।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय पौखाल में नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन, युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प
डस्टबिन खुद खोलेगा ढक्कन, खुद करेगा कचरे का कॉम्पैक्शन—‘स्मार्ट सोलर बिन’ का कांवड़ मेले में ट्रायल
पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान में भी भागीदार बनें स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार- जितेन्द्र रघुवंशी