हरिद्वार: तालाब की भूमि पर बने अवैध मकानों को अब ध्वस्त किया जाएगा। इस संबंध में प्रशासन की टीम ने आज लक्सर तहसील के गांव अकोढ़ा कलां में जाकर तालाब की भूमि पर बने मकानों का मौका मुआयना किया और उन्हें चिह्न्ति किया। प्रशासन की इस कार्यवाही से गांव में अफरा-तफरी मच गई।
बता दें कि वर्ष 2012 में अकोढ़ा कलां ऊर्फ औरंगजेबपुर गांव निवासी जगपाल व संजय कुमार ने गांव के ही सलीम, इस्लाम, खलील व सलीम पर तालाब की भूमि पर कब्जा कर मकान का निर्माण करने की शिकायत की थी।
जगपाल व संजय कुमार ने स्थानीय स्तर पर शिकायत पर कार्यवाही न होने पर नैनीताल हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की थी। जनहीत याचिका पर संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने चारों लोगों पर कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं।
इसी के चलते एसडभ्एम लक्सर गोपाल राम बिनवाल के नेतृत्व में राजस्व की टीम ने पुलिस के साथ उक्त भूमि की पैमाईश का काम शुरू किया। पैमाईश की जानकारी मिलते ही गांव के सैंकड़ों लोगों की मौके पर भीड़ लग गई।
एसडीएम गोपाल राम बिनवाल ने कहा कि पैमाइश का काम कर लिया गया है। तालाब की जद में आ रहे मकानों को चिह्न्ति कर लिया गया है। आगे की कार्यवाही शीघ्र अमल में लाई जाएगी।


More Stories
राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं- डॉ. इवान्शु सैनी
धनौरी पी.जी. कॉलेज में विश्व दर्शन दिवस के उपलक्ष्य में हुआ एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
रुद्रप्रयाग: महाविद्यालय जखोली के स्वयंसेवियों ने इंद्रनगर महाविद्यालय लिंक मार्ग पर चलाया सघन स्वच्छता अभियान