हरिद्वार: तालिबान ने प्रमुख अखाड़े के महामण्डलेश्वर को भेजा धमकी भरा पत्र
हरिद्वार: हरिद्वार के श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के महामण्डलेश्वर स्वामी राजराजेश्वराश्रम को एक धमकी वाला पत्र मिला है। पत्र की भाषा हिंदी है। पत्र कविता के रूप में लिखा है। पत्र के अंत में तालिबान लिखा गया है। महामण्डलेश्वर स्वामी राजराजेश्वराश्रम को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। आनन-फानन में हरिद्वार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साध ही धमकी भरे पत्र की जांच शुरू हो गई है।
महामण्डलेश्वर स्वामी राजराजेश्वराश्रम संघ और बीजेपी से जुड़े बड़े संत हैं। उनको धमकी भरा पत्र मिलने से हरिद्वार पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस हर पहलू से धमकी भरे पत्र की जांच कर रही है। पुलिस की जांच का विषय ये है कि आखिर ये पत्र किसने और क्यों भेजा है।
हरिद्वार सीओ सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि पत्र पोस्ट से आया है। ये किसी की शरारत लग रही है। लेकिन पुलिस धमकी भरे पत्र को फिर भी हल्के में नहीं ले रही है। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।


More Stories
ऋषिकेश: विश्व जैव विविधता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
सैकड़ों महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की ली सदस्यता, रेनू कंडवाल बनीं जिला संयोजक
हरिद्वार: गंगा दशहरा/निर्जला एकादशी स्नान मेला पर्व की ब्रीफिंग सम्पन्न, डीएम व एसएसपी ने किया मेले में नियुक्त पुलिस फोर्स को ब्रीफ