हरिद्वार: आज गुरु सिंह सभा हरिद्वार में सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता अम्बरीष रस्तोगी ने की तथा संचालन महामंत्री पंडित गोपाल कृष्ण बडोला ने किया।
जिसमें वक्ताओं ने देश में बहू बेटियों पर बढ़ रहे अत्याचारों पर चिंता व्यक्त की, सभी वरिष्ठ जनों ने सरकार से मांग की की स्त्रियों के प्रति अत्याचार करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करके समाज में यह संदेश जाना चाहिए कि महिलाओं से दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति बच नहीं सकते चाहे वह किसी भी जाति ,धर्म या दल का हो।
बैठक में यह भी कहा गया की महिलाओं से अपराध के दोषियों पर कार्रवाई शीघ्र होनी चाहिए देर से मिला हुआ न्याय भी अन्य है। संगठन के कार्यों पर चर्चा की गई वरिष्ठ जनों की समस्याओं पर विचार हुआ बैठक में तय किया गया कि संगठन के नाम से बैंक में खाता खोला जाए ।
बैठक में वरिष्ठ समाज सेवी जगदीश पाहवा भी पहुंचे उन्होंने वरिष्ठ जनों की समस्याओं के समाधान में सहयोग करने का आश्वासन दिया। बैठक में महामंत्री सुभाष कपिल ने संगठन के कार्यों का ब्यौरा रखा एवं सदस्यता शुल्क पर चर्चा की ।
बैठक में वरिष्ठ सदस्य चोखेलाल और कमल किशोर सेठ ने संस्था के पंजीकरण और संचालन पर विचार व्यक्त किए।
सुरेश भाटिया, एडवोकेट राकेश गुप्ता, अशोक गिरी आदि ने संस्था द्वारा सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर मुकेश भार्गव, आत्म प्रकाश, महेंद्र अरोड़ा, अनिल सहित अनेक वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।



More Stories
महामण्डलेश्वर स्वामी करौली शंकर महाराज ने झण्डी दिखाकर भव्य दण्डवत यात्रा का किया शुभारम्भ
निर्वाचन 2027 हेतु गजा मे तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण का शुभारंभ
महाविद्यालय नानकमत्ता में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली एवं विचार गोष्ठी आयोजित