धनौरी, हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी में ‘हर घर तिरंगा अभियान–2026’ के अंतर्गत विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के उद्देश्य से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विद्यार्थियों ने अपने-अपने घरों पर तिरंगा थीम पर आकर्षक एवं रचनात्मक रंगोलियाँ बनाकर उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा रंगोली की सेल्फी एवं आवश्यक विवरण व्हाट्सऐप के माध्यम से भेजे।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा । जिनमें रिया अस्तवाल, इशिका, गौरव सैनी, आशु पाल, जागृति भार्गव, रोहिणी, कोमल, बेबी शाह एवं सूरज कुमार शामिल रहे। विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को अभिव्यक्त किया।
महाविद्यालय के सचिव श्री आदेश कुमार ने विद्यार्थियों की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ जैसे अभियान विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव एवं जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।
प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार ने कहा कि ऐसे रचनात्मक एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रम विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना और देशप्रेम की भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन विषय की प्रासंगिकता, रचनात्मकता, रंग संयोजन एवं प्रस्तुतीकरण के आधार पर किया जाएगा तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के परिणाम की घोषणा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार की जाएगी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सांस्कृतिक समिति की नोडल अधिकारी डॉ. करिश्मा तोमर, सह-प्रभारी डॉ. श्वेता त्यागी सहित समिति के सदस्यों डॉ. राखी बलियान, डॉ. प्रीति राठौर, डॉ. रोमा, सुश्री मोनिका रानी, डॉ. किरण, श्री अंकित कोहली एवं डॉ. नीतू रानी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय सतपुली में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन; तिरंगे के रंगों से सजीं आकर्षक कलाकृतियां
राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रतियोगिताओं का आयोजन
ओलंपिक में मेजबानी के मौके को लेकर हर की पौड़ी से ऋषिकेश तक निकली भव्य संकल्प यात्रा, खेल मंत्री रेखा आर्य ने उठाई कांवड़