October 25, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज द्वारा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित

हरिद्वार, धनौरी : धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी की ओर से आउटरीच प्रोग्राम के अंतर्गत राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में छात्र प्रेरणा एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसरों, विषय चयन तथा विभिन्न करियर विकल्पों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम प्रभारी डॉ. गुड्डी चमोली के नेतृत्व में महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं के बाद उच्च शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं की जानकारी दी। साथ ही, उन्हें समय प्रबंधन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और लक्ष्य निर्धारण के महत्व से अवगत कराते हुए अपने भविष्य के प्रति सजग एवं सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में डॉ. रोमा, डॉ. कल्पना भट्ट एवं श्री अंकित कोहली ने सक्रिय सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों की करियर संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान किया। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण ने महाविद्यालय की इस पहल की सराहना की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

About The Author