हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी में दिनांक 24 फरवरी 2025 के इतिहास विभाग द्वारा एक प्रेरणादायक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के इतिहास विभाग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभा किया।
कार्यक्रम की संयोजिका एवं विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता पासवान ने इतिहास विषय की उपयोगिता वर्तमान परिपेक्ष्य में विषय पर व्याख्यान दिया और बताया कि इतिहास केवल बीते हुए समय या घटनाओं का संग्रह नहीं है, बल्कि यह वर्तमान और भविष्य को समझने का एक महत्वपूर्ण साधन भी है। उन्होंने कहा कि इतिहास हमें समाज, संस्कृति, राजनीति, अर्थव्यवस्था और वैज्ञानिक प्रगति विकास की कहानी बताता है, जिससे हम अपने वर्तमान को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) विजय कुमार ने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में इतिहास के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इतिहास विषय सिविल सेवा परीक्षाएं, बैंकिंग, रेलवे, एसएससी, पुलिस की भर्ती, अन्य सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर डॉ. अलका सैनी, डॉ. सुशील कुमार, डॉ प्रियंका शर्मा, डॉ. करिश्मा तोमर, डॉ. प्रियंका नेगी, डॉक्टर पुष्पा फर्शवान, इतिहास विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
महाविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा आयोजित इस व्याख्यान में छात्र-छात्राओं को इतिहास के महत्व और इसके व्यावहारिक अनुप्रयोगों के बारे में जागरूक किया गया।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता में स्थापना दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
लक्सर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, करीब 10 कुंतल मिलावटी खाद्य पदार्थ किया नष्ट
हरिद्वार में 12 से 14 अक्टूबर तक जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण