हरिद्वार : धनौरी पी.जी. कॉलेज, हरिद्वार में दिनांक 19 सितंबर, 2025 को (18 सितंबर, 2025 से 23 सितंबर, 2025) “स्वच्छता ही सेवा–2025 स्वच्छोत्सव” अभियान के तहत स्वयंसेवियों और छात्र–छात्राओं के द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अंकुर नेहरा एनएसएस प्रभारी, धनौरी पी.जी. कॉलेज, हरिद्वार एवं अन्य सदस्यों के सहयोग से किया गया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता की थीम “स्वच्छता ही सेवा” आधारित रही जिसमें एनएसएस के प्रतिभागी छात्र–छात्राओं द्वारा आकर्षक पोस्टर तैयार किया गया।
इस अवसर पर डॉ. अंकुर नेहरा ने समस्त छात्र–छात्राओं को स्वच्छता के महत्व के विषय में जानकारी प्रदान की और अपने समाज को भी इनके महत्व से परिचित कराने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में एनएसएस के अन्य सदस्यों में डॉ. किरण, डॉ. मीनाक्षी सहित अनेकों राष्ट्रीय स्वयं सेवी और अन्य छात्र–छात्राएं उपस्थित रहें।


More Stories
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में विशेषज्ञ व्याख्यान एवं अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शिक्षक निलंबन के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कोटा ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में “आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से नशा मुक्ति” विषय पर व्याख्यान का आयोजन