हरिद्वार: आज 14 अगस्त को नवनियुक्त वरिष्ठ जिला क्षय रोग अधिकारी डा रमेश कुंवर को चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ एवं चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महासंघ हरिद्वार के पदाधिकारियों ने बुके देकर स्वागत किया।
डा रमेश कुंवर ने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारियों के सहयोग से मिलकर कार्य किया जाएगा सभी को साथ लेकर चलेंगे और टी बी को जड़ से समाप्त करने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तेश्वर जिलामंत्री राकेश भंवर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महासंघ के अध्यक्ष एस पी चमोली ने कहा कि कर्मचारियों की और से सहयोग में आपको कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी यह हम आपको आश्वस्त करते हैं आप से भी अनुरोध है कि कृपया कर्मचारियों के हितों और कार्यों में आप अपना आशीर्वाद बनाकर रखेंगे।
बुके देकर सम्मानित करने वालों में सर्व श्री एस पी चमोली, डा हेमंत खर्कवाल, डा तरुण मिश्रा, दिनेश लखेडा, राजेन्द्र तेश्वर, राकेश भंवर, अवनीश, दीपक, अनिल नेगी, अशोक कालरा राकेश गिरी रजनी, सचिन , गोपी चंद, इत्यादि शामिल रहे।



More Stories
भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की मांग: कृषि भूमि पट्टाधारकों को मिले मालिकाना हक
हरिद्वार: हाईस्कूल में उच्चस्थान प्राप्त करने एवं खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 60 बालिकाएं सम्मानित
विकास कार्यों में नरेंद्र नगर विधानसभा को आगे रखना ही मेरा लक्ष्य- सुबोध उनियाल