हरिद्वार: दिनांक 15/06/2025 को वादी द्वारा पर प्रतिवादी आकाश पुत्र गोपाल प्रसाद निवासी सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार व गोपाल प्रसाद पुत्र जगदेव लाल निवासी उपरोक्त विरुद्ध वादी की नाबालिग पुत्री उम्र 14 वर्ष को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 307/2025 धारा 137(2)61(2)BNC/16/17 pocso act में अभियोग पंजीकृत किया गया।
एसएसपी हरिद्वार द्वारा नाबालिग व महिला संबंधी मामलों को गंभीरता पूर्वक लेने हेतु निर्देशित क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद/अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित कर अभियुक्त के मस्कन/रिश्तेदारों/अन्य संम्भावित स्थानों पर दविश दी गई मुखबिर खास को क्षेत्र में सक्रिय किया गया व लगातार संपर्क किया गया।
पुलिस टीम द्वारा कड़ी सुरागरसी पतारसी कर सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त आकाश पुत्र गोपाल प्रसाद को बेतिया पूर्व चंम्पारण बिहार से गिरफ्तार कर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया।
मुकदमा उपरोक्त में धारा 96 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
आकाश पुत्र गोपाल प्रसाद निवासी ग्राम गहरी धगतोली थाना पहाड़पुर जिला बेतिया पूर्व चंम्पारण बिहार
हाल निवासी लोटा फैक्ट्री के पास सीतापुर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार


More Stories
श्री शिव महापुराण कथा के सातवें दिन ‘श्री कार्तिकेय जन्म’ एवं ‘श्री गणेश जन्मोत्सव’ का हुआ वर्णन
महाविद्यालय, मालदेवता में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रचार-प्रसार एवं पुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित
मीठीबेरी महाविद्यालय में नशा मुक्ति विषय के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन