हरिद्वार, 04.06.2025 : आज कोतवाली रानीपुर पर वादी सचिन कुमार निवासी फ्रेण्ड्स कालोनी रानीपुर ने तहरीर दी कि उनकी नाबालिग पुत्री उम्र करीब 13 वर्ष को उसकी माँ घुमाने के बहाने जनवरी 2025 मे अपने दोस्त सुमित पटवाल व शुभम के साथ गाडी मे BHEL स्टेडियम की तरफ लेकर गयी जहाँ पर उनकी पत्नी की सहमति पर उसके दोस्तो ने शराब पीकर जबरदस्ती डरा धमकाकर बच्ची के साथ गलत काम किया।
उसके बाद महिला ने डरा धमकाकर आगरा व वृंदावन व हरिद्वार स्थित होटल में भी सामूहिक दुष्कर्म करवाया और धमकी भी दी कि यह बात किसी को बताई तो बच्ची और उसके पिता को जान से मार देंगे।
शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कोतवाली रानीपुर में मु0अ0सं0 245/25 धारा 70(2), 351(3), 3(5) BNS व 3(क)/4(2), 5(l)/6, 16/17 पोक्सो अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
बच्ची से जुड़े इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पीडिता का मेडिकल करवाया गया तथा आरोपियों की तलाश में छापेमारी करते हुए आरोपी महिला व उसके प्रेमी सुमित पटवाल को होटल युग रेजीडेंसी शिव मूर्ति चौक से आज दिनांक 04.06.2025 की प्रातः दबोचते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
विवरण आरोपित-
1- महिला पत्नी सचिन कुमार निवासी 35 फ्रेण्ड्स कालोनी पीएससी पेट्रोल पम्प के पास कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 37 वर्ष
2- सुमित पटवाल पुत्र राजपाल सिंह निवासी न्यू कैनाल कालोनी बहादराबाद थाना बहादराबाद हरिद्वार उम्र 33 वर्ष


More Stories
नशे के खिलाफ हरिद्वार में जनक्रांति का आगाज, सावक मंच की गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब
ज्वालापुर में विद्युत लाइन में भीषण विस्फोट, मची अफरा-तफरी
राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट में ‘बडऽ घरऽ कि निनैई’ रवांल्टी भाषा में लिखित पुस्तक का हुआ लोकार्पण