अभिनव कौशिक एनटीन्यूज़,हरिद्वार: हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र स्थित पतंजलि योगपीठ की शाखा वैदिक कन्या गुरुकुलम में एक साध्वी ने बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या।
वहीं साध्वी वेदाग्या की संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या करने से पतंजलि में हड़कंप मच गया है।
पुलिस के अनुसार मौके से सुसाईड नोट मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और छानबीन में जुटी।
साध्वी ने आत्महत्या क्यों की है, अभी इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है, वहीं बहादराबाद थाना प्रभारी परवेज अली का कहना है कि पतंजलि योग पीठ के वैदिक कन्या गुरुकुलम में एक साध्वी ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली है साध्वी के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें धार्मिक बातों का जिक्र किया गया है।
बॉडी अभी घटनास्थल वैदिक कन्या गुरुकुलम में ही है साध्वी के परिजनों को सूचित कर दिया गया है साध्वी मध्य प्रदेश की रहने वाली है और पिछले 06 सालों से यहीं पर रह रही थी।


More Stories
गजा: दिव्यांशु तोपवाल के भारतीय नौ सेना मे सब लेफ्टिनेंट बनने पर खुशी की लहर
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में शांतिपूर्वक प्रारम्भ हुई सम- सेमेस्टर की मुख्य परीक्षाएं
हरिद्वार: सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए नगर निगम भूमि घोटाले की जांच पर सवाल