हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के थाना सिडकुल क्षेत्र से पति द्वारा पत्नी को जहर देकर मारने का मामला सामने आया है
जानकारी के अनुसार मृतका की बहन ने यह रिपोर्ट लिख पाई है कि उसके जीजा ने उसकी बहन को जहर देकर मार दिया और परिवार वालों को सूचना दिए बगैर ही चुपचाप उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया वही हत्या की वजह बच्चा ना होना बताया गया है
सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया की थाना पथरी बिशनपुर कुंडी निवासी श्रीमती राजेश देवी ने थाना सिडकुल में तहरीर देखकर बताया कि उनकी छोटी बहन कुंवर पाल आयु 32 वर्ष निवासी रिठौरा ग्रांट थाना सिडकुल की उसके पति ने जहर देकर हत्या कर दी और मायके वालों को बगैर बताए ही शव का अंतिम संस्कार भी चुपचाप कर दिया
जानकारी के अनुसार मृतक का विवाह लगभग 12 वर्ष पूर्व हुआ था और उसके कोई बच्चा नहीं हो रहा था इसी कारण से उसका पति शराब पीकर आए दिन उससे झगड़ा और मारपीट करता और बच्चा ना होने के लिए उसी को जिम्मेदार ठहराता था हत्यारोपी पति हत्या के बाद से ही फरार हैं वहीं पुलिस ने मृतक का की बहन की तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है कार्यवाही शुरु और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है पुलिस का कहना है कि जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन