अभिनव कौशिक, नवल टाइम्स न्यूज़,हरिद्वार: अपने ही बेटे पर जान लेने की नियत से लाईसेंसी पिस्टल से कई फायर करने के आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक देवनगर रावली महदूद निवासी पुलकित नें अपने पिता देवेन्द्र पुत्र श्रीचन्द्र के खिलाफ बीते रोज तहरीर देते हुए जान से मारने की नीयत से 2-3 फायर करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की थी।
सिडकुल पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकद्मा दर्ज कर मौके पर जाकर पूछताछ की व सीसीटीवी फुटेज चैक किये। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से अभियुक्त देवेन्द्र पुत्र श्रीचंद को लाईसेंसी पिस्टल व 01 खोखा कारतूस, 03 जिन्दा कारतूस व 01 फायरशुदा बुलेट के दबोचा लिया।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।



More Stories
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी: फुटबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अण्डर-14 में नैनीताल, अण्डर-19 में देहरादून तथा अण्डर-25 में पौड़ी ने जीत दर्ज कर फाइनल में बनाई जगह
राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में वृहद स्तर पर आयोजित हुआ गढ़ भोज कार्यक्रम
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़: “गढ़भोज- स्वस्थ उत्तराखंड की ओर एक सशक्त कदम” के संदेश के साथ मनाया, गढ़भोज उत्सव