August 19, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार पुलिस का सराहनीय कार्य, ऑटो में बैग छूटने से परेशान यात्री को, रिक्शा तलाश कर लौटाया बैग

हरिद्वार: बांदा उत्तर प्रदेश से मां चंडी देवी दर्शन के लिए हरिद्वार आए श्रद्धालु रजनीश कुमार का बैग गलती से ऑटो में छूट गया जिसमें उनका कीमती सामान रखा था।

बैग छूटने की सूचना मिलने पर पुलिस चौकी चंडीघाट में तैनात कांस्टेबल राजवीर सिंह द्वारा सीसीटीवी की मदद से ऑटो चालक के बारे में जानकारी कर यात्री का बैग सामान सहित वापस दिलाया गया।

पूरा सामान और बैग वापस मिलने पर यात्री एवं उसके साथियों द्वारा हरिद्वार पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गई।

About The Author