- रूबिना से बनी थी रूबी देवी, बरेली पीलीभीत के रहने वाले सेकेंड हसबैंड ने बनाया आधार कार्ड और पैन कार्ड
- बांग्लादेश में रह रहे भाई और पिता से भी था संपर्क, मोबाईल से साक्ष्य बरामद
- पति-पत्नी और बेटे को पकड़ा गया है, घुसपैठ से जुड़ा मामला होने के चलते हम बारीकी से पूरे मामले को जांच रहे हैं- एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल
हरिद्वार: कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा जारी निर्देशों पर पूरे जिले में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के तहत कोतवाली हरिद्वार पुलिस एवं अभिसूचना ईकाई ने कल दिनांक 16.05.2025 को रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में बनायी गई झोपड़ी में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी मां-बेटे एवं उक्त महिला के भारतीय पति को दबोचा।
बांग्लादेश निवासी महिला अपने 05 वर्षीय बेटे को लेकर करीब 10 वर्ष पहले भारत में अवैध रूप से दाखिल हुई थी और भारतीय में बरेली पीलीभीत के रहने वाले नागरिक संतोष दुबे से शादी कर आधार कार्ड और पैन कार्ड बनाकर झोपड़ी में रह रही थी।
पुलिस टीम ने आरोपित के कब्जे से 01 मोबाईल फोन, 02 आधार कार्ड मूल, आधार कार्ड छायाप्रति 04 वर्क, पैन कार्ड छायाप्रति 02 वर्क व 01 प्रार्थना पत्र बरामद करते हुए आरोपी पति-पत्नी व बेटे को हिरासत में लिया। विधिक कार्रवाई जारी है।


More Stories
एशियन फिजिक्स ओलंपियाड में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन, जीते 3 रजत, 4 कांस्य एवं 1 Honorable Mention पदक
ऋषिकेश: विश्व जैव विविधता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
सैकड़ों महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की ली सदस्यता, रेनू कंडवाल बनीं जिला संयोजक