March 11, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: पुलिस ने चोरी होने से पहले ही चार को दबोचा, चोरों की योजना हुई फ्लाप 

हरिद्वार: भक्ति में खोए भक्तों की पवित्र और कोमल मन भावना एवं भीड़ का फायदा उठा अपनी जेब गर्म करने में कुशल चोरों की टोली को पुलिस टीम ने हाथ साफ करने से पहले ही दबोचने में कामयाबी हासिल की।

मुख्य हरिद्वार क्षेत्र में चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने निम्नलिखित चोरी के टोली के चार सदस्यों को चोरी की योजना बनाते हुये एक-एक कटर के साथ पकड़कर वारदात होने से रोकी।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि ये लोग टोली बनाकर भीड–भाड वाले स्थानो से जेब काटकर चोरी करते है ओर चोरी का माल आपस मे बराबर बराबर बांटते है।

About The Author