February 19, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: पूर्व सैनिकों ने जम्मू में शहीद हुए सैनिकों को गंगा में दीपदान कर, अर्पित की श्रद्धांजलि

Img 20240711 Wa0020

हरिद्वार, 11/07/2024 : देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति, हरिद्वार द्वारा जम्मू में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए बलिदान वीर सैनिकों को गंगा में दीपदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर सरिता पंवार ने वीर सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सरकार से अपेक्षा की कि जम्मू कश्मीर से आतंकियों को समूल नाश करने के लिए कठोर कदम उठाने चाहिए।

समिति के अध्यक्ष सूबेदार मेजर दिनेश चंद्र सकलानी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सभी वीर सैनिकों के परिवार के साथ खड़े हैं।

इस अवसर पर विजय शंकर चौबे, बी एस शर्मा, प्रकाश चन्द्र भट्ट, रितुराज चौहान, मुकेश चंदोलिया, तरुण शुक्ला, कोमल सिंह रौथाण, प्रवेंद्र रावत, शिव नंदन, प्रभु नारायण झा, नंदन सिंह कठायत, शंभू बैठा, रमेश गौड़ आदि ने दीपदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

About The Author