हरिद्वार: पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने को लेकर ग्राहक व पेट्रोल पंप कर्मियों में हुई कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोपित युवकों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया।
इतना ही नहीं आरोपी हजारों रुपए की नगदी लूट कर फरार होने में भी कामयाब रहे।
जानकारी के अनुसार रूड़की कोतवाली के कमेलपुर गांव के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर मंगलवार सुबह कुछ बाइक सवार युवक आए। बताया कि पेट्रोल पंप मालिक राशिद हुसैन के पंप पर तेल भरवाने को लेकर पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ उनकी कहासुनी हो गई।
कहासुनी इतनी बढ़ी की युवकों ने अपने अन्य 10-12 लोगों को मौके पर बुला लिया। इससे पहले की पेट्रोल पंप कर्मचारी कुछ समझ पाते उन्होंने पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। हमले के साथ आरोपित पंप कर्मचारियों से 60 हजार की नगदी भी लूट कर फरार हो गए।
पेट्रोल पंप पर लूट की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने धर्मपाल उम्र 62, प्रदीप उम्र 29 घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस मारपीट और लूटपाट करने वाले आरोपितों की तलाश में जुटी गई है।


More Stories
केन्द्रीय शगृहमंत्री अमित शाह ‘जन-जन की सरकार:चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में आज करेंगे प्रतिभाग ,मुख्यमंत्री धामी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, फैली सनसनी
मुख्यमंत्री धामी के मंत्रिमंडल की बैठक में 5 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर