हरिद्वार: नीट, नेट पेपर लीक मामले में भाजपा सरकार के विरोध में महानगर कांग्रेस हरिद्वार द्वारा देवपुरा चौक पर प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षण संस्थाओं में योग्य व्यक्ति की जगह एक विचारधारा के व्यक्ति को जगह दी जिसके कारण पिछले दस सालों में पेपर लीक की घटनाएं बड़ी है।
पूर्व विधायक रामयश सिंह और वरिष्ठ नेता ओपी चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में हुए पेपर लीक मामले से लाखों छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस कैश खुराना और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि भाजपा सरकार में पेपर धांधली पेपर लीक का रिकॉर्ड बना है।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता सोम त्यागी, मनोज सैनी, वरुण बालियान, इसरार सलमानी, राजीव भार्गव, नितिन टेश्वर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष विमल शर्मा साटू, इरफान अंसारी, निवर्तमान पार्षद शहाबुद्दीन अंसारी, रियाज अंसारी,मेहरबान खान, सुहैल कुरैशी, जफर अब्बासी, ऋषभ वशिष्ठ, आकाश बिरला, ऐश्वर्य पंत, अशोक गुप्ता, शौकत अली चीचू, ऋषभ अरोड़ा, जाशिद अंसारी, जावेद खान,


More Stories
पंकज पटवाल बने जिला उद्यान अधिकारी टिहरी
पूर्व विधायक चैंपियन एक बार फिर विवादों में, भीम आर्मी ने दी तहरीर
ऑपरेशन रिकवरी के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, 104 खोए मोबाइल फोन बरामद