हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में देह व्यापार का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं हरिद्वार पुलिस द्वारा भी सेक्स रैकेट चलाने वालों के मंसूबों पर पानी फेरा जा जारी है ।
इसी क्रम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) व ज्वालापुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हरिद्वार की पोश कॉलोनी गोविंद पूरी के एक घर मे चल रहे सेक्स रैकेट चलाने वालों के मंसूबे पर जब पानी फिर गया जब एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) व ज्वालापुर कोतवाली पुलिस टीम ने दबिश देकर उनका भांडाफोड़ 7 लोगो को गिरफ्तार किया है। जिसमे तीन महिलाओं सहित 4 पुरुष बताए जा रहें है।
ज्वालापुर कोतवाली वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) टीम व ज्वालापुर पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट चलाने वालों को गिरफ्तार किया है, अभी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही प्रेस नोट जारी कर जनाकारी दे दी जाएगी।


More Stories
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अमेरिका की धरा पर गूंजा भारत का वंदेमातरम…. ..देवेंद्र सक्सेना
धनौरी पी.जी. कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़: हर घर तिरंगा अभियान-2026 के पांचवें दिन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन