हरिद्वार: आज सुबहकी राजस्थान रोडवेज की बस व छोटा हाथी वाहन की आमने-सामने की टक्कर में छोटा हाथी वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को उपचार के लिए चिकित्सालय भिजवाया गया।
घटना रूड़की क्षेत्र के गुरुकुल नारसन दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर सुबह करीब 5.30 बजे नारसन खुर्द गांव के समीप हुई।
बताया गया कि छोटा हाथी सड़क पर गलत दिशा से आ रहा था हादसे में छोटे हाथी का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही की बस में सवार किसी भी यात्री की चोट नहीं आई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को 108 के द्वारा नारसन समुदाय केंद्र भिजवाया।
घायल का नाम नासिर उम्र 28 वर्ष पुत्र हामिद निवासी बहादराबाद हरिद्वार बताया गया है। चौकी इंचार्ज नवीन चौहान ने बताया कि आज सुबह रोडवेज और छोटे हाथी की टक्कर हुई थी, जिसमें छोटा हाथी गलत दिशा से आ रहा था। हादसे के बाद छोटा हाथी वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तहरीर आने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज की कांवड़ यात्रियों से अपील
कोटद्वार: हरेला पर्व सप्ताह के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर, जानकीनगर में चित्रकला प्रतियोगिता एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित
हरिद्वार: विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान में 54 वाहनों का निरीक्षण, 30 वाहनों पर चालान