अभिनव कौशिक, एनटीन्यूज़,हरिद्वार : जनपद हरिद्वार के झबरेड़ा थाना क्षेत्र में आज गुरुवार को लाठर देवा गांव के पास बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक दंपति और बच्चे को कुचल दिया। बाप और सात साल के बेटे की ट्रक के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक खानपुर थाना क्षेत्र के रोहाल्की गांव निवासी छोटा गुरुवार को अपनी पत्नी और सात साल के बेटे के साथ बाइक से यूपी के सहारनपुर जा रहा था। तभी बीच रास्ते में लाठरदेवा गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छोटा और उनका सात साल का बेटा ट्रक के नीचे आ गए और उन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छोटे की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
राहगीरों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहले छोटे की घायल पत्नी को हॉस्पिटल में भेजा। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर रुड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया।


More Stories
हरिद्वार: शिवडेल स्कूल बीएचईएल में अलंकरण समारोह आयोजित, छात्र परिषद ने ली नेतृत्व व अनुशासन की शपथ
हरिद्वार: शिक्षित युवा ही उन्नत समाज व विकासशील देश का आधार होता है- विधायक आदेश चौहान
महानिदेशक सूचना से मिले प्रेस क्लब अध्यक्ष व महामंत्री, पत्रकारों की निरस्त मान्यता बहाल करने को दिया ज्ञापन