हरिद्वार, 6 अक्टूबर। भागीरथ जन कल्याण सेवा समिति द्वारा मंगलवार को भेल फाउण्ड्री गेट के सामने धीरवाली में भागीरथ मेला महोत्सव का शुभारंभ किया गया।
समिति के अध्यक्ष मनोज यादव ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि एक महीने तक चलने वाले मेले में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
मनोज यादव ने बताया कि आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के अंतर्गत 13 से 19 नवम्बर तक गरबा का आयोजन किया जाएगा।
इसके अलावा बच्चों व परिवार के लिए जलपरी शो का आयोजन भी किया जाएगा। गरबा में प्रतिभाग करने के के इच्छुक प्रतिभागियों को पंजीकरण कराना होगा। मेले में एंट्री पूरी तरह निःशुल्क होगी। सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम किए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे मेले की निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि मेले में आने वाले लोगों के लिए मां दुर्गा के भव्य दर्शन, भव्य झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के लिए विशेष प्रकार के झूले आदि की व्यवस्था की गयी है।
सेल्फी जोन के साथ डेढ़ सौ स्टॉल भी लगाए गए हैं। जहां अनेक प्रकार के व्यंजनों का आनंद उठा सकते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले एक हजार बच्चों को समिति की और से पुरूस्कृत किया जाएगा। प्रैसवार्ता में तरुण शुक्ला, विजय चौबे, रामचंद्र आदि मौजूद रहे।



More Stories
उत्तराखंड में पत्रकारों के लिए बड़ी खबर, सूचना विभाग ने दिए आदेश, जानिए…
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन हुआ फाइनल मुकाबला
हरिद्वार: बिना आरटीओ पंजीकरण’ के नाम पर बेची जा रही इलेक्ट्रिक स्कूटियों की जाँच,दो स्कूटियाँ तकनीकी परीक्षण हेतु जब्त