- सेवा का अवसर है कांवड़ यात्रा-विशाल गर्ग
हरिद्वार, 29 जुलाई 24 : भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिव भक्ति कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता डा.विशाल गर्ग ने कहा कि देश दुनिया की सबसे बड़ी कावड़ यात्रा हमारी सनातन संस्कृति को दर्शाने का माध्यम है।
देश के विभिन्न राज्यों से शिव भक्त कावड़िएं अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने के उद्देश्य से कावड़ में जल भरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना होते हैं। विशाल गर्ग ने कहा कि कांवड़ यात्रा सेवा का अवसर है। सभी को शिव भक्त कावड़ियों की सेवा में योगदान करना चाहिए।
भाजपा जिला महामंत्री आशु चौधरी व भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सहगल ने कहा कि सरकार की और से शिवभक्तों की यात्रा को सुखद बनाने के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं।
उन्होंने कहा कि आम जनता को भी कांवड़ियों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए।
कार्यक्रम संयोजक वासु पाराशर ने कहा कि कावड़ यात्रा हिंदु संस्कृति को दर्शाती है। भगवान शिव के लाखों करोड़ों आस्थावान भक्ति धर्म नगरी में प्रतिवर्ष पहुंचते हैं। सभी को कावड़ियों की सेवा में अपना योगदान देना चाहिए।
इस दौरान वासु पाराशर, दीपक टंडन, भोला शर्मा, ऋषभ शर्मा, मोहित जोशी, विनय कुमार आदि ने जल भरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।


More Stories
एशियन फिजिक्स ओलंपियाड में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन, जीते 3 रजत, 4 कांस्य एवं 1 Honorable Mention पदक
ऋषिकेश: विश्व जैव विविधता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
सैकड़ों महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की ली सदस्यता, रेनू कंडवाल बनीं जिला संयोजक