हरिद्वार: भाजपा नेता की एक गंदी करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के कारण राजनैतिक गलियारों में गहमा-गहमी का महौल बना हुआ है।
भाजपा नेता की हरकत कैमरे में कैद होने पर नेता जी अपनी जान बचाकर भागते हुए भी नजर आये । मामला पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम गाडोवाली का है। जहां एक भाजपा नेता एक दूसरे समुदाय की महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखा, जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
मामला पुलिस के संज्ञान में आ चुका है और तहरीर मिलने पर पुलिस कार्यवाही करने की बात कह रही है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन का जिलाध्यक्ष भी है।
बताया जा रहा है कि भाजपा नेता को गांव के ही कुछ लोगों ने दूसरे समुदाय की महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा और उसका वीडियो बना लिया।
मामला दो समुदायों का होने के कारण ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने भाजपा नेता के कार्यालय पर जाकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि महिला का पति बाहर गया हुआ था। इसी का फायदा उठाकर नेता महिला के घर जा पहुंचा, जिसकी भनक गांव के कुछ लोगों को लग गई और वे महिला के घर पहुंच गए तथा घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया।
ग्रामीणों को वीडियो बनाता देख भाजपा नेता सर पर पांव रखकर वहां से भाग निकला। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे दूसरे समुदाय के लोगों को गुस्सा भड़क गया और उन्होंने भाजपा नेता के कार्यालय पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। भाजपा नेता की यह हरकत शहर में चर्चा को विषय बनी हुई है।


More Stories
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने से संबंधित संशोधन प्रस्ताव पारित न हो पाने पर अरविन्द सिसोदिया का तीखा प्रहार
देहरादून: युवा सेना ने महिला आरक्षण विधेयक के संसद में पारित न हो पाने के विरोध में तिलक रोड पर किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन