हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रायसी में टाटा कंपनी के अफसरों ने छापा मारकर चार दुकानों से 175 किलो नकली टाटा नमक पकड़ा है।
टाटा कंपनी ने दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। कंपनी को शिकायत मिली थी कि टाटा कंपनी के नमक की हूबहू पैकिंग में नकली नमक बेचा जा रहा है।
शिकायत पर गाजियाबाद से कंपनी के अधिकारी गुमेश कुमार व योगेश ने लक्सर कोतवाली पुलिस की मदद से लक्सर क्षेत्र के रायसी में दुकानों पर छापेमारी की।
घटना के मुताबिक, टाटा कंपनी के अधिकारी कस्टमर बनकर दुकानदार के पास पहुंचे और दुकानदार से टाटा नमक मांगा। दुकानदार से टाटा नमक दिया तो जांच में पता चला कि कंपनी की हूबहू पैकिंग पर नकली नमक को टाटा कंपनी का नमक बनाकर बेचा जा रहा है। दुकान की तलाशी लेने पर 1 किलो के 77 पैकेट नकली टाटा नमक मिला।
दूसरी दुकान से 60 पैकेट 1 किलो के टाटा नमक बरामद हुए। तीसरी दुकान पर छापा मारने से पहले ही दुकानदार फरार हो गया। तीसरी दुकान पर छापेमारी में दो किलो नकली टाटा नमक मिला। इसके अलावा चौथी दुकान पर छापेमारी करने पर 23 किलो नकली टाटा नमक मिला। चार दुकानों पर छापेमारी की गई जिसमें 175 किलो नमक बरामद हुआ।
कंपनी के अधिकारी गुमेश कुमार ने बताया कि टाटा कंपनी नमक की पैकिंग हूबहू की गई की। मगर चेक करने पर पता चला कि नमक दूसरा है, जिसमें 4 दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
दुकानदारों का नाम राकेश, विपिन, सोनू, यूनुस है। चारों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन