हरिद्वार: भारी वर्षा के चलते भीमगौड़ा के निकट काली मंदिर के पास मां मनसा देवी पहाड़ी से मलबा आ जाने से रेल यातायात अवरुद्ध हो गया है।
देहरादून जाने वाली सभी ट्रेनों को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया है, जहां से यात्रियों को बसों द्वारा देहरादून भेजें जाने की व्यवस्था की गई है ।
बताते चले कि मनसा देवी पहाड़ी के इस हिस्से में लगातार भूस्खलन जारी है। इस बरसात में चार-पांच बार मलबा आने से रेल यातायात अवरुद्ध हो चुका है।
हालांकि मलबा रोकने के लिए रेलवे प्रशासन में यहां पर लोहे के बड़े-बड़े गार्डन लगाकर बैरिकेटिंग कर रखी है, लेकिन इसके बावजूद बड़े-बड़े बोल्डर आने से यह बैरिकेडिंग टूट जाती है और यातायात बंद हो जाता है।
कई बार तो सड़क मार्ग भी बंद हो जाने से भीमगौड़ा और हरिद्वार के बीच संपर्क भी कट जाता है।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
पहाड़ के पलायन की पीड़ा को स्वर देती डॉ. चमोली की नई पुस्तक ‘बौडिक ऐजा’ का विमोचन, माँ और मातृभूमि को समर्पित
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण