हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर सीढ़ी मार्ग पर आज भगदड़ होने से कई लोगों की मौत हो गई और कई दर्जन लोग घायल हो गए हैं।
घटना सुबह लगभग 9:30 बजे के करीब हुई। घायलों को प्रशासन द्वारा उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मनसा देवी मंदिर मार्ग पर आज हाइटेंशन तार गिरने से भगदड़ मच गई। भगदड़ में फिलहाल 10 लोगों के मरने की सूचना है। कई दर्जन लोग घायल हो गए हैं।
घटना सुबह लगभग 9:30 बजे के करीब हुई घायलों को प्रशासन द्वारा उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया जा रहा है।भगदड़ में घायलों की संख्या लगभग तीन दर्जनों से अधिक बताई जा रही है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
बता दें कि 23 तारीख को जलाभिषेक के बाद अभी भी हरिद्वार में लाखों की तादात में कांवड़िए और आम जनमानस पहुंचा हुआ है शनिवार और रविवार होने की वजह से भी हरिद्वार में काफी भीड़ थी।
जिस रास्ते पर यह हादसा हुआ है, वह बेहद संकरा रास्ता है। हालांकि मेले के मौके पर इस रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया जाता है. लेकिन आज अत्यधिक भीड़ होने के बाद भी इस रास्ते से श्रद्धालुओं को भेजा जा रहा था।


More Stories
सड़कों पर नमाज अदा करने का रिवाज देवभूमि में नहीं चलेगा- मुख्यमंत्री धामी
हरिद्वार: लक्सर तहसील में अभद्र व्यवहार पर पत्रकारों का हंगामा, बीकेयू क्रांति ने दिया समर्थन, आंदोलन की चेतावनी
कुम्भ-2027 के लिए हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने की पहल- हरित हरिद्वार अभियान