हरिद्वार:रानीपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला अधिवक्ता को युवक ने फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेजते हुए धमकी देने का मामला सामने आया है।
आरोपी ने 26 अप्रैल को अधिवक्ता को मैसेज भेज गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। पुलिस ने आईटी ऐक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महिला अधिवक्ता ने पुलिस को आरोपी का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया है। रानीपुर कोतवाली में एक महिला को अश्लील मैसेज भेजने पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार शिवालिक नगर के रहने वाली एक महिला अधिवक्ता ने शिकायत देखकर बताया कि उसका फेसबुक पर अकाउंट है 26 अप्रैल की रात प्रशांत कुमार राजपूत नाम के एक युवक ने उन्हें मैसेंजर पर एक मैसेज भेजा।
मैसेज में अश्लील बातें लिखी हुई थी, साथ ही उसने अंजाम भुगतने की भी धमकी दी थी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
पूर्व विधायक स्व० अम्बरीश कुमार की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ