हरिद्वार: ‘मुक्ति मोद’ के 50 वर्ष पूरे होने पर वरिष्ठ पत्रकार गुलशन नैयर को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित
संजीव शर्मा,हरिद्वार: प्रेस क्लब हरिद्वार ने वरिष्ठ पत्रकार गुलशन नैयर जी को उनके समाचार पत्र ‘मुक्ति मोद’ के गौरवशाली 50 वर्ष पूरे होने पर सम्मानित किया।
बता दें कि गुलशन नैयर द्वारा शुरू किये गये समाचारपत्र ‘मुक्ति मोद’ को 50 वर्ष हो गये हैं साथ ही गुलशन नैयर जी की पत्रकारिता भी 50 वर्ष की हो गयी है। इतनी लंबी अवधि तक एक ही संपादक द्वारा किसी एक समाचार पत्र का संपादन किया जाना कि अपने आप में बहुत बड़ी बात है।
इस विशेष अवसर पर प्रेस क्लब सभागार में एक गरिमामयी कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारियों और साथी पत्रकारों ने गुलशन नैयर जी को बधाई दी।
प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी ने कहा कि आधी सदी तक निष्पक्ष और निरंतर पत्रकारिता करना एक बड़ी उपलब्धि है।
नैयर जी का समर्पण नए पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखा।

इस अवसर महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल , कोषाध्यक्ष काशी राम सैनी, वरिष्ठ पत्रकार पूर्व अध्यक्ष आदेश त्यागी, कौशल सिखौला, बृजेन्द्र हर्ष, श्रवण झा, , दीपक नौटियाल, सुनील दत्त पांडेय, रजनीकांत शुक्ल, सुभाष कपिल, संजीव शर्मा, रामचन्द्र कन्नौजिया, श्रवण झा, अमित शर्मा, जयपाल, नरेश दीवान, राजेश शर्मा, प्रशांत शर्मा, संदीप शर्मा, आशीष मिश्रा, गुरप्रीत कालरा, तनवीर अली, लव शर्मा, प्रतिभा वर्मा, राधिका नागरथ, मयूर सैनी, राधे श्याम, विद्याकुल, अवधेश शिवपुरी, नवीन चौहान, मनोज रावत, अनिल भास्कर, दीपक गुप्ता, बाल कृष्ण शास्त्री, मनोज खन्ना, राहुल वर्मा, सुरेंद्र बोकाड़िया सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों ने नैयर जी को बधाई दी ।


More Stories
कांवड़ यात्रा को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने व्यापार मंडल एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ की समन्वय बैठक
हरिद्वार: जिलाधिकारी के निर्देशन में पंतद्वीप पार्किंग में आज भी जारी है अतिक्रमण हटाओ अभियान
प्रमोद खारी का भाजपा से इस्तीफा, लक्सर से विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की