हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में तैनात महिला होमगार्ड 2214 बबली रानी के द्वारा यातायात ड्यूटी के अंतर्गत वीआईपी घाट पर तैनात रहकर बहादुरी की मिसाल पेश की।
वीआईपी घाट पर ड्यूटी में तैनात रहकर महिला होमगार्ड 2214 श्रीमती बबली रानी ने चोरो के पीछे भागकर पुल से छलांग लगाते हुए सात मोबाइल चोरो में से एक को धर दबोचा।
एक चोर को पकड़ने के लिए एक महिला ट्रैफिक पुलिस ने अपनी जान की परवाह किए बिना पुल से छलांग लगा दी। हालांकि, इस चोर के अन्य 6 साथी भागने में कामयाब रहे.लेकिन चोर को पकड़ लिया गया है।
मिली जानकारी अनुसार कोतवाली हरिद्वार क्षेत्र में तैनात महिला ट्रैफिक पुलिस बबली रानी की ड्यूटी वीआईपी घाट के पास हाईवे पर थी। दोपहर एक व्यक्ति दौड़ता हुआ पुलिसकर्मी बबली के पास आया और उसने कहा सामने जा रहे 7 युवकों ने उसका फोन निकाल लिया है।
बबली ने उन लोगों को आवाज लगाई तो सभी ने पुल से नीचे छलांग लगा दी। यह देख महिला पुलिसकर्मी ने भी पुल से नीचे छलांग लगा दी और उनमें से एक आरोपी को धर दबोचा।
महिला पुलिसकर्मी की सूचना पर रोड़ी बेलवाला चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोतवाली हरिद्वार इंचार्ज ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से मोबाइल बरामद कर लिया गया है व उसके अन्य फरार साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
महिला होमगार्ड 2214 बबली रानी जनपद हरिद्वार की बहादुरी के लिये कमाण्डेन्ट जनरल, होमगार्ड्स श केवल खुराना (आई.पी.एस.) द्वारा महिला होमगार्ड बबली रानी जनपद हरिद्वार को कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड्स डिस्क (CG HG DISC) एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किये जाने हेतु घोषणा की गयी है। उक्त डिस्क एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस 06 दिसम्बर 2022 को प्रदान किया जायेगा।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन