March 26, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने लगाया टायलेट के ठेके में भ्रष्टाचार का आरोप

हरिद्वार, 12 जून: मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने अवैध रूप से टायलेट का ठेका दिए जाने का आरोप लगाया है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता के दौरान टायलेट का ठेका दिए जाने में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अशोक शर्मा ने कहा कि नगर निगम प्रशासन का कहना है कि टायलेट निगम के हैंडओवर नहीं किए गए है।

जबकि निर्माणदायी संस्था का कहना है कि टायलेट नवम्बर में ही निगम को सौंप दिए गए थे। कहा कि यदि टायलेट निगम के हैंडओवर नहीं किए गए हैं तो उनका संचालन कैसे हो रहा है। इसकी जांच की जानी चाहिए।

अशोक शर्मा ने यूनिपोल के ठेकों में भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि निगम की और 80 यूनिपोल लगाने का ठेका दिया गया है। लेकिन 180 यूनिपोल शहर में लगे हुए हैं। ठेकों में अनियमिताओं और भ्रष्टाचार, जमीनों और निगम की संपत्तियों पर कब्जे के संबंध में आवाज उठाने पर मेयर का अपमान किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारी मेयर को कोई जानकारी तक देने को तैयार नहीं है।

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा चल रही है। लेकिन शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल है। सफाई व्यवस्था के लिए अस्थायी रूप से कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है। मेयर के स्थानीय लोगों को नियुक्त किए जाने के निर्देश के बावजूद बाहरी सफाईकर्मियों की नियुक्ति की जा रही है।

चारधाम यात्रा के चलते सरकार के अधिकारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने के आदेशों के बावजूद निगम के अधिकारी शुक्रवार को ही मुख्यालय छोड़ देते हैं और सोमवार को लौटते हैं। पत्रकारवार्ता के दौरान सुनील कुमार, पार्षद उदयवीर चैहान, जफर अब्बासी, मेहरबान खान, तासीन अंसारी, पुनीत कुमार, देवेश गौतम, समर्थ गर्ग, ब्रजमोहन बड़थ्वाल, वसीम सलमानी, मोनू कुमार आदि शामिल रहे।

About The Author

You may have missed