हरिद्वार: राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने समाजसेवी संस्थाओं द्वारा दान में दिए गए स्कूल के फर्नीचर को कबाड़ी को बेच दिया। ग्रामीणों में प्रधानाचार्य की इस करतूत से रोष पनप रहा है।
जानकारी के के अनुसार मामला हरिद्वार जनपद के विकासखंड बहादराबाद के गांव गढ़ मीरपुर स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है
जानकारी में आया है कि यहाँ के प्रधानाचार्य ने मंगलवार को स्कूल में समाजसेवी संस्थाओं द्वारा दान में दिए गए फर्नीचर को एक कबाड़ी को बेच दिया।
जब इस बात की भनक ग्रामीणों को लगी तो ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर इस बात की नाराजगी जाहिर की। लेकिन प्रधानाचार्य अनिल कुमार श्रीवास्तव ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि फर्नीचर बेचने की जवाबदारी उनकी है।
यदि कोई अधिकारी उनसे पूछेगा तो वे इसका जवाब देंगे। ग्रामीणों को इससे कोई मतलब नहीं है। प्रधानाध्यापक की इस करतूत से ग्रामीणों में रोष पनप रहा है।



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स