हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालु आस्था लेकर आते हैं और आस्था की डुबकी गंगा जी में लगाते हैं तो वहीं कुछ लोग इस आस्था के साथ खिलवाड़ करते हुए भी नजर आते हैं।
ऐसा ही वाक्य आज हरिद्वार में गंगा जी के घाट पर देखने को मिला जहां कुछ युवक युवतियां बॉलीवुड के गाने पर हुड़दंग कर डांस करते हुए नजर आए जो धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ है।
वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों में रोष है तो वही गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने इस घटना को संज्ञान में लेते हुए कड़ा ऐतराज जताया है और एसएसपी से लिखित में उक्त लोगों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
साथ ही उन्होंने लोगों से भी यह अपील की है कि वह जब भी गंगा जी के घाटों पर आएं तो धार्मिक भावना का जरूर ध्यान रखें और कोई ऐसा कार्य ना करें जिससे किसी की भी धार्मिक भावना आहत हो।
वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद संत समाज ने नाराजगी दर्ज की है।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन