हरिद्वार: सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित राजकीय बाल गृह से तीन बच्चे शनिवार शाम से लापता हो गए है। इस अनाथालय से 8 बच्चे भेल सेक्टर-1 में रोजाना पढ़ने आते थे। बताया जा रहा है कि पढ़ने आए इन 8 बच्चों में से 3 बच्चे शनिवार शाम से लापता हैं। पुलिस ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक राजकीय बाल गृह रोशनाबाद के व्यवस्थापक आदेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके यहां से 8 बच्चे भेल सेक्टर 1 स्थित सरकारी स्कूल में रोजाना पढ़ने आते हैं।
शनिवार को भी यह बच्चे रोजाना की तरह स्कूल में पढ़ने आए थे। बच्चे शाम के समय छुट्टी होने पर अनाथालय वापस लौट जाते हैं। लेकिन इन 8 बच्चों में से 5 बच्चे तो शनिवार शाम वापस लौट आए। जबकि 3 बच्चों का कुछ पता नहीं चला।
देर रात तक भी उन बच्चों को ढूंढा गया। लेकिन किसी का कोई सुराग नहीं मिला। बच्चों का पता न चलने पर इस संबंध में कोतवाली रानीपुर में गुमशुदगी दर्ज करा दी गई है।


More Stories
महाविद्यालय नानकमत्ता में छात्राओं को अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन स्कॉलरशिप योजना की दी गई विस्तृत जानकारी
राजकीय महाविद्यालय पोखड़ा में छात्र-छात्राओं के मानसिक स्थिति पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
हरिद्वार: सृजन से स्वावलंबन की ओर-धनौरी पी.जी. कॉलेज में राखी निर्माण कार्यशाला आयोजित