अभिनव कौशिक, हरिद्वार: राजकीय विद्यालय के लैब असिस्टेंट का सड़क दुर्घटना में निधन होने की खबर है।
जानकारी के अनुसार कल किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को 108 की मदद से रूड़की सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम आशीष भट्ट उम्र 34 वर्ष निवासी धर्मपुर, देहरादून, हाल निवासी सोलहपुर कलियर बताया गया है।
आशीष भट्ट कलियर के सोहलपुर में राजकीय विद्यालय में लैब असिस्टेंट के पद पर तैनात था। आशीष हरिद्वार में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में किसी काम के लिए गया हुआ था। जहां से वापस लौटते समय धनौरी व कलियर के बीच हादसा हुआ। आात वाहन ने आशीष को टक्कर मार दी। दुघटना में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सिविल अस्पताल रूड़की में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


More Stories
गजा: सुप्रसिद्ध लोक गायक दिनेश उनियाल ने अपने बेटे की शादी में “शराब नही संस्कार” मुहिम को दिया बढावा
गौमाता को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने के लिए तहसीलदार गजा को सौंपा ज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार के बीएड विभाग में दो दिवसीय ‘आर्ट एवं ड्रामा’ कार्यशाला का शुभारंभ