हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर चौक के पास एक कार में अश्लील हरकतें करते हुए पुलिस ने दो महिलाओं व तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक रानीपुर क्षेत्र के सलमेपुर चौक पर एक कार यूके 17 ए 1542 में सवार दो महिलाएं व तीन पुरुष अश्लील हरकतें कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया।
थाने लाकर पूछताछ करने पर आरोपितों ने अपने नाम मुस्तफा उम्र 28 वर्ष पुत्र मुसर्रत निवासी ग्राम दादूपुर गोविंदपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार, जब्बार अली उम्र 20 वर्ष पुत्र अब्दुल कलीम कस्बा व थाना तुबनगंज जिला कुच्छ बंगाल हाल पता सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार, असगर अली उम्र 23 वर्ष पुत्र मुजम्मिल शैख निवासी ग्राम दिवोपार थाना तुबनगंज बंगाल हाल पता सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार, एक महिला उम्र 30वर्ष मोहल्ला अहबाबनगर थाना ज्वालापुर व उम्र 22 वर्ष की एक अन्य महिला ग्राम जाटीयान थाना कोतवाली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता झंडा चौक थाना कनखल जनपद हरिद्वार बताया। पुलिस ने कार को सीज कर सभी का चालान कर दिया है।



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स