हरिद्वार: कई माह से ऋषिकेश एम्स मेे भर्ती एसडीएम सुश्री संगीता कनौजिया का आज निधन हो गया। उनके निधन की खबर लगते ही प्रशासन मेे शोक की लहर दौड़ गई। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने गहरा दुख प्रकट किया।
बताते चलें कि विगत 26 अप्रैल को उप जिलाधिकारी सुश्री संगीता कनौजिया के सरकारी वाहन का रुड़की से लक्सर जाते हुए एक्सीडेंट हो गया था।
इसमें उनके चालक गोविंद की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि उन्हें गंभीर हालत में ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल मेे भर्ती कराया गया था। उन्हें बैकबोन व सर में गंभीर ईंजरी थी। जिसके कारण उनके हाथ पैरों ने काम करना बंद कर दिया था।
पिछले कुछ समय से उनकी किडनी में भी इन्फेक्शन बढ़ गया था जिस कारण उनकी डायलिसिस भी चल रही थी। आखिर साढ़े चार महीने के संघर्ष के बाद उन्होंने आज अंतिम सांस ली बेहद ही मिलनसार व सेवा के प्रति समर्पित सहयोगी को खो देने से पूरे हरिद्वार जिला प्रशासन में जबरदस्त शोक की लहर



More Stories
लोक मंथन यात्रा कोटा पहुँची: संस्कार भारती ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग, राष्ट्रीय प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान
हरिद्वार : सिडकुल के डेंसो चौक पर ट्रक की चपेट में आने से खाना पहुंचाने जा रहे 23 वर्षीय युवक की मौत
भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक के पोलों पर चला प्रशासन का डंडा; केबल ऑपरेटरों के अवैध तार भी हटाए गए