हरिद्वार: कल से लापता पूर्व सभासद का शव आज घर के पड़ोस में ही स्थित खाली मकान में बरामद हुआ। परिजनों ने हत्या की आशंका जाताई है।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।
जानकारी के अनुसार मंगलौर के बाहरी किला निवासी पूर्व सभासद नसीम अहमद रविवार सुबह करीब ग्यारह बजे से लापता थे। परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए थे।
नसीम के लापता होने की जानकारी परिजनों ने पुलिस को भी दी थी। आज सुबह किसी ने नसीम अहमद के परिजनों को सूचना दी कि उनका शव पड़ोस के ही एक खाली पड़े मकान में पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे और जानकारी पुलिस को दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास छानबीन की। इसके साथ ही शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठी का कहना है कि मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।


More Stories
महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
गजा व निकटवर्ती क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, छात्र छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी
स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का सम्मान, डीएम मयूर दीक्षित ने कहा—इनके वंशजों की सेवा करना गौरव की बात