हरिद्वार: दुपहिया वाहन चालकों से लिफ्ट लेने के नाम पर तमंचे के बल पर लूट करने के आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित क्षेत्र में कई वारदातो को अंजाम दे चुके थे। एसपी देहात के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से तमंचा, स्कूटी आदि सामान बरामद किया है।
मंगलौर कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात एसके सिंह ने बताया पांच मई को झबरेड़ा निवासी सलमान से मंगलौर-भगवानपुर मार्ग पर बदमाशों ने योजनाबद्ध तरीके से लिफ्ट लेने के बहाने लूट की घटना को अंजाम दिया था और उससे फायर झोंककर स्कूटी और अन्य सामान लूट लिया था।
इसी दिन डीलवरी बॉय दीपक निवासी देवबंद से नहर पटरी आसफनगर के समीप से मोबाइल एवं अन्य सामान लूटा था। लगातार हो रही लूट की वारदातों पर अंकुश लगाने के साथ आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने दिए थे।
एसपी देहात एसके सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपितों को तांशीपुर के समीप से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए आरोपियों ने वारदातों को अंजाम देना कबूला। पुलिस ने आरोपितों के पास से लूटी गई स्कूटी, तमंचा व अन्य समान बरामद किया है। आरोपियों का नाम आस मोहम्मद पुत्र इस्तखार और सलमान पुत्र सलाम निवासी पाडली गुर्जर बताए गए हैं।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता में स्थापना दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
लक्सर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, करीब 10 कुंतल मिलावटी खाद्य पदार्थ किया नष्ट
हरिद्वार में 12 से 14 अक्टूबर तक जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण