हरिद्वार: हरिद्वार में चल रहे पंचायत चुनाव के नतीजों के बीच बड़ी खबर , बताया जा रहा है कि हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित फूलगढ़ गांव में हुए शराब कांड के मुख्य आरोपी की पत्नी बबली ग्राम प्रधान का चुनाव जीत गई है।
बबली ने अपनी प्रतिद्वंदी प्रत्याशी स्वाति को मात्र 1 वोट से मात दी है। बबली को कुल 859 और स्वाति को 858 वोट मिले है।
हालांकि शराब कांड में बबली के साथ उसके देवर को भी आरोपी बनाया गया है। बबली के पति बिजेंद्र को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
शराब कांड के बाद से ही आरोपी बबली और उसका देवर फरार है। लेकिन पंचायत चुनाव में बबली को ग्रामीणों ने अपना प्रधान चुना है।
आपको बता दें कि इस सीट के लिए कई बार विपक्षी पार्टी ने रिकाउंटिंग की मांग की और दो बार काउंटिंग की गई बावजूद इसके दोनों बार ही बबली को बढ़त मिलती दिखाई दी और बबली को मात्र एक वोट से जीत मिली है।


More Stories
गजा: इंडेन गैस एजेंसी कनेक्शन धारकों के लिए 13 जुलाई को होगा वृहद कैंप का आयोजन
हरिद्वार: सिंहद्वार पर द एडवेंट स्कूल द्वारा वृक्षारोपण अभियान, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने किया शुभारंभ
कोटा: अमेरिका से आई लेखिका डाॅ 0 बीना सक्सेना, चित्रकार शंभू सिंह चौबदार, कथाकार विजय शर्मा का सम्मान