एनटी न्यूज(नवल टाइम्स न्यूज़)दिनांक, 13/09/22 को भाईचारा होटल स्वामी राजू अरोड़ा और विजय अरोड़ा दोनों भाइयो ने अपनी पूज्य माता की जी की दूसरी पुण्यतिथि पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन।

उन्होंने ब्लड वॉलेंटियर्स हरिद्वार और शहर व्यापारमंडल ज्वालापुर की टीम के साथ मिलकर रक्तदान शिविर का आयोजन कर के आम जनमानस को ये संदेश दिया कि हम श्राद्ध पक्ष में रक्त दान करके किसी का घर उजड़ने से बचाने के साथ साथ अपने पूर्वजों की आत्मा को खुशी प्रदान कर सकते है।
शहर व्यापारमंडल ज्वालापुर के शहर महामंत्री विक्की तनेजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश विरमानी ने कहा कि लोगो को रक्तदान के क्षेत्र में आगे आना चाहिये जिससे अधिक से अधिक लोगो की जान बचाई जा सके ।

ब्लड वॉलेंटियर्स हरिद्वार के अनिल अरोडा और शेखर सतीजा ने बताया कि संस्था लगातार कैम्प का आयोजन कर रक्त कोष में रक्त की कमी को पूरा करने के लिए कैम्प का आयोजन करती रहती है संस्था का अगला कैम्प 17/09/22 वैभव ग्रैंड होटल निकट शिवमूर्ति सिंहद्वार में है।
कैम्प में मुख्य रूप रूप से राजू अरोड़ा , विजय अरोड़ा, अनिल अरोड़ा विक्की तनेजा ओमप्रकाश विरमानी, विक्रम गुलाटी, तुषार गाबा, मनीष लखानी, विशाल अनेजा , नवदीप अरोड़ा, विशाल अरोड़ा, शेखर सतीजा , सागर मनचंदा , सुमित बंसल, अंकित, आदि लोगो ने सहयोग किया।



More Stories
लोक मंथन यात्रा कोटा पहुँची: संस्कार भारती ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग, राष्ट्रीय प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान
हरिद्वार : सिडकुल के डेंसो चौक पर ट्रक की चपेट में आने से खाना पहुंचाने जा रहे 23 वर्षीय युवक की मौत
भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक के पोलों पर चला प्रशासन का डंडा; केबल ऑपरेटरों के अवैध तार भी हटाए गए