हरिद्वार: सिडकुल की कंपनी में आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कंपनी में कुछ कर्मचारी भी मौजूद थे। हालांकि दमकल विभाग ने दावा किया है कि सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया है।
वहीं दूसरी ओर आस पास की कंपनियों में भी भगदड़ मच गई। आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। आस पास की दमकल गाडियों को भी बुलाया गया था।
जानकारी के अनुसार कल देर रात हरिद्वार के सिडकुल की केकेजी कंपनी में करीब रात 9 बजे से लगी आग लगने की घटना हुई। कई लोग फैक्ट्री के अंदर फंसे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है।
सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। फैक्ट्री में आग लगने के बाद हड़कंप मच गया। फैक्ट्री के आसपास की कई फैक्ट्रियों में भी भगदड़ मच गई। जिस समय आग लगी, उस वक्त कुछ कर्मचारी भी अंदर मौजूद थे। आसपास का मंजर बेहद खौफनाक हो गया था।
इसकी सूचना तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मी आग को काबू में करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि दमकल कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर फैक्ट्री के अंदर फंसे कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया।
फिलहाल सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। आला अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। कुछ और दमकल गाड़ियों को भी बुलाया गया है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि फैक्ट्री में आग कैसे लगी।
बता दें कि है कि दो दिन पहले सलेमलपुर की फैक्ट्री में भी आग लगी थी।


More Stories
कोटा: दस दिवसीय संस्कृत सम्भाषण शिविर का शुभारम्भ
भारतीय ज्ञान परम्परा पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय और चमन लाल स्वायत्त महाविद्यालय द्वारा संयुक्त कॉन्फ्रेंस का आयोजन
सावक मंच ने सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी को सौंपा ज्ञापन, नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश और अर्धकुंभ कार्यों में पारदर्शिता की मांग